मनोरंजन
श्रेयस तलपड़े की सुभाष घई ने की जमकर तारीफ, बोले- इंडस्ट्री में नहीं मिला वह सम्मान जिसके हकदार थे
jantaserishta.com
31 Aug 2026 12:26 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता श्रेयस तलपड़े अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा में खास पहचान रखते हैं। निर्देशक सुभाष घई ने अभिनेता की सराहना करते हुए बताया कि वे अपने दमदार अभिनय से हर किसी को चौंका देते हैं।
निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर श्रेयस तलपड़े की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "चाहे फिल्म 'इकबाल' हो, 'अपना सपना मनी मनी' या फिर, धमाल हो या फिर' 'द इंडिया स्टोरी'। श्रेयस मुंबई के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें कई बार हमारी इंडस्ट्री में वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार हैं।
निर्देशक ने लिखा, "फिल्म 'इकबाल' में एक गूंगे-बहरे क्रिकेटर के किरदार से हमें नेशनल अवॉर्ड दिलाया और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी कॉमेडी फिल्म को बड़ी हिट बनाया। पिछले हफ्ते उन्होंने हमारी अंडर-प्रोडक्शन कोर्ट ड्रामा फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के सेट पर अपने दमदार सीन से हम सभी को चौंका दिया।"
उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "थैंक यू श्रेयस, मुक्ता आर्ट्स में तुम्हारी वापसी हुई है और आगे भी कई शानदार फिल्में आने वाली हैं। हमेशा खुश रहो।" अभिनेता श्रेयस तलपड़े के करियर ग्राफ पर नजर डाले तो बॉलीवुड में अभिनेता ने 2005 में नागेश कुकुनूर की फिल्म 'इकबाल' से कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने एक बहरे और मूक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। उनके इस सरल और भावुक अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा, जिससे उन्हें हिंदी सिनेमा में रातों-रात प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म को सुभाष घई के प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले रिलीज किया गया था।
इसके उन्होंने 'अपना सपना मनी मनी' (2006) और शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) में पप्पू मास्टर का किरदार निभाकर बड़ी सफलता हासिल की। रोहित शेट्टी की लोकप्रिय 'गोलमाल' सीरीज (गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, गोलमाल अगेन) में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाकर उन्होंने कॉमेडी शैली में खुद को पक्का कर लिया।
इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफुल 2', 'बॉम्बे टू बैंकॉक' और 'वाह ताज' जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया। अभिनय के अलावा श्रेयस ने फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने मराठी फिल्म 'पोस्टर बॉयज' का निर्माण किया और बाद में इसके हिंदी रीमेक 'पोस्टर बॉयज' (2017) से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





