मनोरंजन
मीरा राजपूत का ब्लैक आउटफिट में दिखा स्टनिंग अवतार, देखें तस्वीर
Rounak Dey
19 July 2022 12:19 PM IST

x
दूसरे यूजर ने लिखा-दिलों की रानी. तीसरे ने लिखा-आपकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. कभी अपने परिवार के साथ तो कभी खुद की तस्वीरें वे सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मीरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद स्टनिंग अवतार नजर आ रहा है. मीरा ने हॉट ब्लैक गाउन पहना हुआ है और लाइट मेकअप के साथ बाल खुले रखे हैं और साथ ही नेकलेस कैरी किया है.
मीरा राजपूत का यह सिजलिंग अवतार देख यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं और कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट और फायर इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में कमेंट बॉक्स पर लिखा-अगर आप टायटैनिक शिप में होती तो वह कभी डूबता नहीं, क्योंकि आइसबर्ग आपकी सुंदरता देखकर पिघल जाता. दूसरे यूजर ने लिखा-दिलों की रानी. तीसरे ने लिखा-आपकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं.
Next Story





