मनोरंजन

स्टूडियो ग्रीन का हैक हुआ एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा बोले-हम वापस आ गए हैं

jantaserishta.com
12 April 2026 1:42 PM IST
स्टूडियो ग्रीन का हैक हुआ एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा बोले-हम वापस आ गए हैं
x
चेन्नई: फिल्म इंडस्ट्री में हाल के दिनों में कई बड़े सेलिब्रिटीज और प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई हैं। इसी कड़ी में मशहूर प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो ग्रीन का एक्स अकाउंट भी हैक हुआ था, जिसे अब कंपनी ने दोबारा रिकवर कर लिया है।
प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा की इस कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि अब उनका अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने लिखा, ''हम वापस आ गए हैं। अकाउंट पूरी तरह से बहाल हो गया है। इसके लिए हम एक्स टीम का धन्यवाद करते हैं।''
दरअसल, इससे पहले कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया था कि उनके एक्स अकाउंट को कुछ अज्ञात लोगों ने हैक कर लिया, ऐसे में जो भी पोस्ट किए जा रहे है, उनका कंपनी के काम या विचारों से कोई संबंध नहीं था।
कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, ''हमारे स्टूडियो ग्रीन के एक्स अकाउंट को हैक कर लिया गया। हम प्लेटफॉर्म की टीम के साथ मिलकर अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रहे है।''
उन्होंने अपने बयान में फैंस और फॉलोअर्स से अपील की कि वे हाल ही में उस अकाउंट से किए गए किसी भी पोस्ट, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। कंपनी ने कहा कि जो भी राजनीतिक या युद्ध से जुड़े पोस्ट दिख रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और उनका उनकी टीम से कोई संबंध नहीं है।
कंपनी ने आगे कहा, ''हमारा काम सिर्फ फिल्म निर्माण और मनोरंजन तक सीमित है। हम किसी भी तरह की राजनीति से जुड़े नहीं हैं और न ही इस तरह के किसी विषय पर अपनी राय रखते हैं। इसलिए ऐसे किसी भी पोस्ट को हमारी आधिकारिक सोच समझना गलत होगा।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story