मनोरंजन

स्टड बॉय कारण अब तेजस्वी को कर रहे डेट

Shantanu Roy
23 Oct 2021 3:28 PM GMT
स्टड बॉय कारण अब तेजस्वी को कर रहे डेट
x
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के कंटेस्टेंट्स न केवल घर में झगड़े और विवादों में घिरे हुए हैं बल्कि लव एंगल को लेकर भी कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। घर में अपने खेल से दिल जीतने वाले करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपनी सह-प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ अपने बॉन्ड के लिए सुर्खियों में हैं।

जनता से रिश्ता। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के कंटेस्टेंट्स न केवल घर में झगड़े और विवादों में घिरे हुए हैं बल्कि लव एंगल को लेकर भी कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। घर में अपने खेल से दिल जीतने वाले करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपनी सह-प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के साथ अपने बॉन्ड के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। फैंस को ये काफी पसंद आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस जोड़े का नाम 'तेजरन' (TejRan) भी रखा है।

करण जाहिर तौर पर अपनी 'दिल ही तो है' की सह-कलाकार योगिता बिहानी के साथ रिश्ते में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, करण और योगिता दोनों 'दिल ही तो है' के सेट पर मिले थे लेकिन करण को एक डिजिटल शो की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया।

करण हमेशा अपने रिश्तों को लेकर मुखर रहे हैं। उन्होंने योगिता के साथ अपने रिलेशनशिप के बार में ज्यादा बात नहीं की। योगिता ने भी करण को विश किया था जब करण बिग बॉस 15 के घर में गए थे। उन्होंने अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन दिया था, 'मेरे पसंदीदा शो में मेरा पसंदीदा व्यक्ति! जाओ ये ट्रॉफी लेकर आओ रॉकस्टार

योगिता बिहानी से पहले करण कुंद्रा का अफेयर अनुषा दांडेकर से भी था। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अपने-अपने रस्ते चुन लिए। अनुषा से ब्रेकअप के साथ जब फैंस को पता चला कि करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 में अच्छा बॉन्ड शेयर कर रहे हैं, तो उनको ये जोड़ी काफी पसंद आई। हालांकि कई लोगों ने इस जोड़ी फेक भी बताया है। लोगों का कहना है कि ये सब गेम के लिए है।

Next Story