मनोरंजन

'Stree 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 'कल्कि' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

Rajeshpatel
20 Aug 2024 4:01 PM IST
Stree 2  ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कल्कि का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार
x
Mumbai. मुंबई: श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने रक्षा बंधन पर ताबड़तोड़ कमाई की है. आइए जानते हैं कि 'स्त्री 2' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है. 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार श्रद्धा-राजकुमार मुंबई: 'स्त्री 2' सरकटे के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं. फिल्म स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन वेकेशन का जबरदस्त लाभ मिला है. 5 दिनों के वेकेशन में फिल्म का कलेक्शन 250 करोड़ के करीब पहुंच गया है. वहीं, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की जोड़ी धमाल मचा रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'स्त्री 2' के पांचवें दिन का कलेक्शन सोशल मीडिया पर साझा किया है. तरण आदर्श के अनुसार, स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है.
4 दिन के शानदार वीकेंड के बाद फिल्म ने 5वें दिन रक्षा बंधन के मौके पर शानदार परफॉर्म किया है. तरण आदर्श के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने पहले ही 'फाइटर' के लाइफटाइम बिजनेस को पार कर लिया है और यह पहले वीकेंड में ही 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी वर्जन के लाइफटाइम बिजनेस को पार करने की राह पर है. अगर स्त्री ने 'कल्कि' का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही तो यह 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी. 'स्त्री 2' के धीमी गति के कोई संकेत नहीं होने के कारण, 400 करोड़ की कमाई अच्छी तरह से हो रही है और 500 करोड़ की कमाई से भी इनकार नहीं किया जा सकता. 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 'स्त्री 2' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले वीकेंड में बुधवार के प्रीव्यूज में 9.40 करोड़, गुरुवार ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन का 35.30 करोड़, तीसरे दिन का 45.70 करोड़, चौथे दिन का 58.20 करोड़, पांचवें दिन का 38.40 करोड़ रुपये रहा. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में कुल 242.40 करोड़ रुपये कमाए है. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, 'स्त्री 2' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 322.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है.
Next Story