मनोरंजन

Stree 2 Collection: 22वें दिन भी टस से मस नहीं हो रही 'स्त्री 2'

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 8:44 AM IST
Stree 2 Collection: 22वें दिन भी टस से मस नहीं हो रही स्त्री 2
x
Stree 2 Collection: श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor और राजकुमार राव Rajkumar Rao की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की थी. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म करोड़ों का बिजनेस कर रही है. अब चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही स्त्री 2 एक और कमाल कर दिखाया है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है ये फिल्म कई रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. स्त्री 2 की कमाई की बात करें तो इसने अपने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़, दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म के तीसरे हफ्ते के गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के तीसरे गुरुवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 22 दिनों की कुल कमाई 502.90 करोड़ रुपये हो गई है. स्त्री 2 ने अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिनमें कल्कि, केजीएफ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं अब 500 का आंकड़ा पार करने के बाद श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor और राजकुमार राव Rajkumar Rao की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 525.7 का रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ ही करोड़ दूर है|
Next Story