मनोरंजन
Stree 2 Box Office: 'स्त्री 2' का कुल कलेक्शन कर देगा हैरान
Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 6:52 AM IST

x
Stree 2 Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर 'स्त्री 2' हर दिन बेहतर कमाई के साथ आगे बढ़ रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इस फिल्म को रिलीज के इतने दिनों बाद भी खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। 'स्त्री 2' ने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। आज इस फिल्म के रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं। रविवार को भी 'स्त्री 2' ने छप्पर फाड़ कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म के चौथे रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं 'स्त्री 2' का टोटल कलेक्शन 'स्त्री 2' में पंकज कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की कॉमेडी ने फिल्म में जान डाल दी है। 'स्त्री 2' ने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब फिल्म के 25वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 'स्त्री 2' ने रविवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 527.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसकी कमाई और भी बेहतर होगी।
TagsStree 2'स्त्री 2'कलेक्शनहैरान Stree 2'Stree 2'collectionsurprise जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





