मनोरंजन

Stree 2 Box Office Collection Day 38: 'स्त्री 2' ने 38वें दिन भी दर्शकों को किया आकर्षित

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 7:54 AM IST
Stree 2 Box Office Collection Day 38: स्त्री 2 ने 38वें दिन भी दर्शकों को किया आकर्षित
x
Stree 2 Box Office Collection Day 38: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई। फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'वेदा' से था। हालांकि, यह अन्य दोनों फिल्मों से काफी ज्यादा आगे निकल गई। रिलीज के बाद से ही 'स्त्री 2' Stree 2 रिकॉर्ड तोड़ रही है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म रिलीज के 38वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। 'स्त्री 2' Stree 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 51.8 करोड़ रुपये (पेड रिव्यू को छोड़कर) का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'स्त्री 2' Stree 2 ने रिलीज के 38वें दिन तीन करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल 572.4 करोड़ रुपये ही हो पाया है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है 'स्त्री 2'Stree 2 , 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। जानकारी हो कि अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है। 'जवान' ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Next Story