जरा हटके
समुद्र के किनारे मिला अजीबोगरीब जीव, देख दंग रह गए लोग
Shubhra Nandy
26 May 2021 1:31 PM IST

x
इन दिनों एक अजीबोगरीब जीव (mysterious blob) दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इन दिनों एक अजीबोगरीब जीव (mysterious blob) दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है. अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में समुद्र किनारे एक अज्ञात समुद्री जीव पाया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इतना ही नहीं, इसे देखने के बाद विशेषज्ञ भी हारन रह गए हैं. इस 'रहस्यमयी जीव' के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है.
अमेरिका राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों (National parks officials) ने इस रहस्यमयी जीव की फोटो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लोगों से इसके बारे में जानकारी मांगी है. उन्होंने इस जीव की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, कि वो इसे पहचानने में विफल रहे हैं, इसलिए अब इसके बारे में जानने के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है. वहीं, अधिकारियों ने अंदाजा लगाया है कि हो सकता है कि ये जीव किसी अंडे से बाहर आया हो.
इस अजीबोगरीब जीव में कई उंगलियां और कई अंग हैं. यह समुद्री जीव छोटे सफेद रंग की गोलों से भरा हुआ दिख रहा है. इस रहस्यमयी समुद्री जीव को लेकर फेसबुक पर पूछा गया है कि क्या आप जानते हैं कि यह क्या है? ये कुछ महीने पहले समुद्र तट पर मिला था. फिलहाल, इसके बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं है. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर होते ही लोगों ने इस जीव के बारे में अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.
हालांकि एक शख्स ने बताया कि ये "स्क्विड एग मास (Squid egg mass) है. इसे वापस समुद्र में डाल देना चाहिए ताकि, ये अंडा बढ़ सके और इसमें से जीव बाहर आ सके. एक अन्य शख्स माइकल वेक्चिओन (Michael Vecchione) ने कमेंट बॉक्स में एक लेख को शेयर करते हुए बताया, कि यह एक स्क्विड एग मास है, जो समुद्री जीव लोलिगिनिडे की प्रजाति से ही ताल्लुक रखता है.
Next Story





