मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री का किस्सा: जब राजेश खन्ना को एक सीन को शूट करने में लगे 8 दिन, एक्ट्रेस थीं मुमताज

jantaserishta.com
25 Sept 2021 3:42 PM IST
फिल्म इंडस्ट्री का किस्सा: जब राजेश खन्ना को एक सीन को शूट करने में लगे 8 दिन, एक्ट्रेस थीं मुमताज
x

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) एक ऐसे स्टार हैं जिनके बारे में आज भी चर्चा होती रहती है. एक्टर की लाइफ से जुड़े इतने किस्से हैं कि अक्सर उनके साथ काम कर चुके लोग सुनाते रहते हैं. गजब का स्टारडम कैरी करने वाले राजेश की जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ जमती थी. राजेश की यूं तो तमाम खासियत थी लेकिन उनकी पर्सनैलिटी में एक खास बात ये भी थी कि अपनी को-एक्ट्रेस के साथ उनका काफी अच्छा तालमेल रहता था. अपने जमाने की दिग्गज की एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया. राजेश और मुमताज ने करीब दस फिल्मों में एक साथ काम किया था. इसमें इनकी एक फिल्म 'रोटी' (Roti) भी थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे मुमताज कभी भूल नहीं पाती है.

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ शूटिंग के दिनों को याद करते हुए मुमताज (Mumtaz) ने 'रोटी' फिल्म की शूटिंग का किस्सा बताया था. इस फिल्म में एक सीन था जिसमें मुमताज को राजेश अपने कंधों पर उठाकर बर्फ में चलना होता है. इस सीन को फिल्माने में आठ दिन लग गए थे.
मुंबई मिरर से बात करते हुए मुमताज ने बताया था कि 'मनमोहन देसाई की फिल्म 'रोटी' की शूटिंग के क्लाइमैक्स सीन में राजेश को मुझे कंधे पर लेकर बर्फ में दौड़ना. हर सुबह जब शूटिंग शुरू होती तो राजेश मुझे कहते 'ऐ मोटी चल आजा' और मैं कूदकर उनके कंधे पर सवार हो जाती, इसे हमने आठ दिन में पूरा किया. मैं इतनी पतली दुबली तो थी नहीं, इस सीन को करने में उनके कंधे पर लाल पैच पड़ गया. हम खूब हंसते थे'.
मीडिया से बात करते हुए मुमताज ने बताया था कि 'राजेश के लिए बर्फ में मुझे उठाकर चलना काफी मुश्किल काम था. शूटिंग शुरू होते ही मैं हर दिन मजाक में कहती थी कि चलो अब उठाओ अपने कंधे पर 100 किलो की बोरी तो वह कहते कि नहीं इतनी भारी भी नहीं हो, लेकिन मैं जानती थी कि मैं स्लिम तो थी नहीं'.
राजेश खन्ना को लोग प्यार से काका कहते थे. राजेश ने अपने करियर में जो रिकॉर्ड बनाए उसे आज तक कोई एक्टर तोड़ नहीं पाया है. एक साथ 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी काक के ही नाम है. 'अराधना', 'इत्तेफाक', 'दो रास्ते', 'कटी पतंग', 'सच्चा झूठा', 'आन मिलो सजना', 'छोटी बहू', 'आनंद', 'रोटी', 'हाथी मेरे साथी' जैसी कई फिल्मों में शानदार अदाकारी दिखाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story