मनोरंजन

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की कहानी: जब वजन के कारण हुई परेशान, आलोचनाओं का किया सामना, फिर...

jantaserishta.com
13 July 2021 6:20 PM IST
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की कहानी: जब वजन के कारण हुई परेशान, आलोचनाओं का किया सामना, फिर...
x

फाइल फोटो 

मिस वर्ल्ड रह चुकीं फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेसिस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती को लेकर दुनियाभर में मशहूर हैं। ऐश्वर्या अपनी एक्टिंग और खूबसूरत अदाओं से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' पहली फिल्म की थी। इस फिल्म में उनके स्लिम फिट अवतार को देख दर्शक हैरान रह गए थे। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान ऐश्वर्या का वजन काफी बढ़ गया था, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, उन्होंने ट्रोल्स पर ध्यान न देते हुए अपनी बच्चे को महत्व दिया। इसी बीच 2017 में ऐश्वर्या जब कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरीं तो उनका रूप देख हर कोई सकते में पड़ गया था। उनकी फिटनेस और खूबसूरती की चर्चा मीडिया में खूब हुई थी। लेकिन डिलीवरी के बाद उन्हें अपना वजन कम करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। आज हम आपको ऐश्वर्या का वह वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान बताएंगे, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने अपना वजन कम किया था।
ऐश्वर्या का वर्कआउट रूटीन: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने डिलीवरी के बाद अपना वजन कम करने के लिए योग की मदद ली। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वह खुद को फिट रखने के लिए ज्यादा जिम नहीं जातीं। हालांकि, कभी-कभी, जब उन्हें जरूरत महसूस होती है तो वह हफ्ते में दो दिन ही जिम जाती हैं।
एक्ट्रेस का मानना है की सही खानपान और योग के जरिए परफेक्ट फिगर पाया जा सकता है। बता दें, ऐश्वर्या अपने दिन की शुरुआत जॉगिंग से करती हैं। इसके बाद वह 45 मिनट के लिए पॉवर योग करती हैं।
ऐश्वर्या राय का डाइट प्लान: सुबह उठकर ऐश्वर्या राय बच्चन एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करती हैं। वह फिट रहने के लिए कभी भी नाश्ता करना नहीं भूलतीं। लंच के दौरान एक्ट्रेस उबली हुई सब्जियों का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ज्यादातर दाल, चावल और सब्जियां ही खाती हैं।
डिनर के दौरान ऐश्वर्या राय बेहद ही हल्का खाना लेना पसंद करती हैं। रात के खाने में वह ब्राउन राइस और ग्रिल्ड फिश खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस जंक फूड और डीप फ्राइड फूड से कोसों दूर रहती हैं। वह थोड़ी-थोड़ी दूर में जूस और फल आदि का सेवन करती हैं। ऐश्वर्या खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना 8 गिलास पानी पीती हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story