मनोरंजन

सिनेमा पर दिखेगी भारतीय सेना के शौर्य की कहानी,गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर फिल्म

HARRY
25 April 2023 4:09 PM GMT
चीनी सेना के बीच झड़प हुई थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत और चीन के बीच हमेशा तना-तनी की स्थिति कायम रहती है। साल 2020 में हुए गलवान संघर्ष में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच झड़प हुई थी। जिसने दोनों देशों की राजनीति में भू-चाल ला दिया था। अब इस घटना पर डायरेक्टर अपूर्व लखिया फिल्म बनाने जा रहे हैं।

तरण आदर्श ने दी जानकारी

अपूर्व लखिया ने बड़े पर्दे पर भारतीय सेना के पराक्रम की कहानी को दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है।

इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी में चीन और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प पर लिखी किताब ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3’ से ली जाएगी। इस किताब में साल 2020 में गलवान क्षेत्र में हुई हिंसा के बारे में लिखा गया है। इस किताब को पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। किताब में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बारे में लिखा गया है।

Next Story