मनोरंजन

बीवी को जिंदा दफनाने वाले हैवान की कहानी

Teja
19 April 2023 7:46 AM GMT
बीवी को जिंदा दफनाने वाले हैवान की कहानी
x

मूवी : ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी पहली स्थानीय क्राइम डॉक्युमेंट्री की घोषणा की है, जिसका शीर्षक है 'डांसिंग ऑन द ग्रेव'। डॉक्युमेंट्री में नब्बे के दौर में हुई कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को दिखाया जाएगा, जिसने पूरे देश को दहला दिया था। यह सिर्फ एक इंसान का कत्ल नहीं था, बल्कि भरोसे, प्यार और इंसानियत की बेरहम हत्या थी।

'डांसिंग ऑन द ग्रेव' 21 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है। ट्रेलर मंगलवार को जारी कर दिया गया। डॉक्युमेंट्री बेंगलुरु के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली शाकरी खलीली की गुमशुदगी और कत्ल की पड़ताल करती है। डॉक्युमेंट्री का निर्माण इंडिया टुडे ओरिजिनल्स ने किया है। इसका लेखन और निर्देशन पैट्रिक ग्राहम के साथ कनिष्क सिंह देव ने किया है।

1992 में शाकरी खलीली की दूसरी बेटी सबा ने बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी थी कि उनकी मां का कई महीनों से कोई अता-पता नहीं है। शाकरी का पति श्रद्धानंद भी कोई सही जानकारी नहीं देता था। 1994 में कर्नाटक पुलिस ने शाकरी के अपने घर में दफ्न कंकाल बरामद किया। श्रद्धानंद ने कत्ल करने की बात कबूली और फिर पूछताछ में दहलाने वाली जानकारियां सामने आयीं।

Next Story