मनोरंजन
'तुम जैसी हो, वैसी ही रहना', बहन आरती सिंह के जन्मदिन पर कृष्णा अभिषेक का खास पोस्ट
jantaserishta.com
5 April 2026 10:37 AM IST

x
मुंबई: मशहूर कामेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बहन के साथ अपने रिश्ते की झलक दिखाई, जिसमें प्यार के साथ-साथ उनकी खास नोकझोंक भी साफ नजर आई। कृष्णा के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह अपनी बहन आरती सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वे दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए हंस रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में आरती को जन्मदिन की बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह वैसी ही बनी रहें जैसी हैं, भले ही कभी-कभी परेशान करने वाली, चिढ़ाने वाली और बार-बार तंग करने वाली क्यों न हों।
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "आरती, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, तुम जैसी हो, वैसी ही रहना... चाहे तुम परेशान करने वाली हो, चिढ़ाने वाली हो, थोड़ी बेवकूफी भरी हरकतें करती हो या कभी-कभी नहीं, बल्कि ज्यादातर समय नर्वस रहती हो। हम सब तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। मेरी कामना है कि तुम हमेशा खुश और स्वस्थ रहो।''
इस पोस्ट पर आरती सिंह ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ''मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे हमारी मां ने इसी काम के लिए चुना है कि मैं तुम्हें परेशान करूं, और मैं जिंदगी भर ऐसा ही करती रहूंगी अगले 45 साल तक भी।''
वहीं, फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, ''यह बहुत ही प्यारा है। मुझे तुम इसी तरह याद हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं आरती सिंह।'' फैंस ने भी कृष्णा अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट्स किया। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों की बॉन्डिंग सच में बहुत क्यूट है, नजर न लगे।' दूसरे फैन ने लिखा, 'ऐसा भाई-बहन का रिश्ता हर किसी का हो, बहुत ही प्यारा।' अन्य फैंस ने आरती सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए इमोजी शेयर किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





