मनोरंजन

आरती की संगीत सेरेमनी में लगा सितारों का मजमा

Mohammed Raziq
24 April 2024 1:45 PM IST
आरती की संगीत सेरेमनी में लगा सितारों का मजमा
x
मुंबई : मशहूर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (39) इन दिनों अपने प्री वेडिंग फंक्शंस से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मंगलवार (23 अप्रैल) को आरती और बिजनेसमैन दीपक चौहान की संगीत सेरेमनी रखी गई थी जिसमें दोनों खूब एंजॉय करते दिखे। आरती जहां लाइम ग्रीन कलर के लहंगा आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं दीपक ब्लू-वाइट कुर्ता धोती में जंच रहे थे। संगीत में आरती के भाई-भाभी कॉमेडिन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी अपने बच्चों के साथ नजर आए। वे आरती-दीपक के साथ पोज देने में मशगूल रहे।
टीवी इंडस्ट्री कई सेलेब्स फंक्शन में पहुंचे। ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके एक्स लवर्स पारस और माहिरा भी शामिल हुए। पारस-माहिरा का शो से बाहर आने के कुछ साल बाद ब्रेकअप हो गया था। होने वाली दुल्हनियां आरती भी शो की टॉप-5 कंटेस्टेंट रही थीं। फंक्शन में BB-13 का हिस्सा रहे एक्ट्रेस रश्मि देसाई, देवोलीना और विकास पाठक ने भी शिरकत की।
इसके अलावा ‘बिग बॉस’ के पिछले सीजंस में नजर आ चुके कीश्वर मर्चेंट व उनके पति सुयश, शेफाली जरीवाला व उनके पति, अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी पहुंचे। एक्टर करण सिंह ग्रोवर और युविका चौधरी ने भी महफिल की शान बढ़ाई। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया मीडिया के साथ मस्ती-मजाक करते दिखे। बता दें कि आरती और दीपक की शादी 25 अप्रैल को है।
Next Story