मनोरंजन

स्टार यश बड़ी आइसक्रीम खाते हुए आए नजर, पत्नी राधिका ने शेयर की तस्वीरें

Neha Dani
31 July 2022 7:59 AM GMT
स्टार यश बड़ी आइसक्रीम खाते हुए आए नजर, पत्नी राधिका ने शेयर की तस्वीरें
x
जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

रॉकिग स्टार यश (Yash) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं, उनका स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं। यश की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं उनकी फिल्म केजीएफ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। वहीं अब यश की पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) ने उनकी कुछ फोटोज शेयर की है जो इस वक्त इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, राधिका पंडित ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की हैं।






पहली फोटो में सिर्फ आइसक्रीम नजर आ रही हैं और दूसरी फोटो में यश आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रहे। इसमें उनका कूल लुक देखने को मिल रहा है। इससे पहले यश ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो अपने इटली फैंस के साथ नजर आए थे। इटली फैंस संग फोटो शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा था कि, ''मेरे लिए आपका प्यार सीमाओं से परे पहुंच गया है, मैं इसे खुले हाथों से स्वीकार करता हूं। काम के घंटों के बाद रहने के लिए इटली और बांग्लादेश से मिले इन अद्भुत प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ा धन्यवाद। इसे हमारे लिए खास बना रहा है।'


इस फोटो में उनके साथ राधिका पंडित भी नजर आई। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट किए और उनसे अगली फिल्म के बारे में भी पूछा। बता दें, यश जल्द ही केजीएफ चैप्टर-3 में भी नजर आएंगे जिसमें उनके किरदार को लेकर फैंस में बज बना हुआ है।इसी के साथ यश 'बघीरा' में नजर आएंगे जिसकी कहानी 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखी है। 'बघीरा' में फिल्म 'उग्राम' से लोकप्रियता हासिल करने वाले श्री मुरली मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।





ऐसा माना जा रहा है कि रोकिंग स्टार यश इस एक्शन ड्रामा के लिए एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं यश जल्द ही #Yash19 और #YashBoss फिल्म में भी नजर आ सकते हैं जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।


Next Story