मनोरंजन

साल 2022 के स्टार परफॉर्मर्स, लिस्ट में इन सितारों का नाम भी है शामिल

Rounak Dey
9 Dec 2022 2:30 AM GMT
साल 2022 के स्टार परफॉर्मर्स, लिस्ट में इन सितारों का नाम भी है शामिल
x
इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन से लेकर पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन तक का नाम शामिल है।
साल 2022 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में रिलीज हुई है। कई मूवीज फ्लॉप हुई तो कइयों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। लेकिन सबसे ज्यादा साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों ने लोगों को प्रभावित किया है। इन फिल्मों नें लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई हैं। वहीं बात करें इन मूवीज के एक्टर्स और एक्ट्रसेस की तो इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अलग मुकाम हासिल कर लिया है। वहीं इस बॉलीवुड फिल्मों के स्टार्स ने भी अपनी अदाकारी से महफिल लूटी है। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन से लेकर पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन तक का नाम शामिल है।
कार्तिक आर्यन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कार्तिक आर्यन का आता है। इस साल उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' सामने आई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं इन दिनों उनकी फिल्म फ्रेडी ओटीटी पर धमाल मचा रही है।
अल्लू अर्जुन
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी अपनी एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वो फिल्म पुष्पा में नजर आए थे। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिर पर बंपर कमाई की है। बता दें कि इस साल अल्लू अर्जुन ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
यश
साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर यश ने इस साल धूम मचाया है। उनकी फिल्म केजीएफ 2 इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले है।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन किया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' सामने आई थी। इस मूवी में उनके भोजपुरी बोलने के लहजे को लोगों ने खूब पसंद किया।
दीपिका पादुकोण
ऋतिक रोशन की तरह दीपिका पादुकोण को भी इस साल एक हिट मिली। इस साल उनकी फिल्म गहराइयां सामने आई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Next Story