मनोरंजन
SRK: किया 'डॉन 3' से किनारा और राखी ने आदिल पर लगाया सनसनीखेज आरोप
Rounak Dey
17 May 2023 12:13 AM IST

x
पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
जनता से रिश्ता वेब्डेस्क | मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'ड्रामा' क्वीन राखी सावंत अपने काम से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा समेत पैसों की धोखाधड़ी करने जैसा गंभीर आरोप लगाया। राखी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदिल को जेल भेज दिया। वहीं, अब आइटम गर्ल ने आदिल को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताती नजर आई हैं।
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म के ट्रेलर मे कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 24 घंटे में इसे रिकॉर्डतोड़ बार दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा था।
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, उन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं। हाल ही में अभिनेता बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे नजर आए थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। बिना हेलमेट के देख लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब उन्होंने इस मसले पर अपनी सफाई पेश की है।
Next Story





