मनोरंजन

अंगारों पर चलकर सृति झा ने कमाल कर दिया, वीडियो देख फैन्स बोले- फ्लावर नहीं फायर है

Neha Dani
20 Jun 2022 4:29 AM GMT
अंगारों पर चलकर सृति झा ने कमाल कर दिया, वीडियो देख फैन्स बोले- फ्लावर नहीं फायर है
x
क्योंकि आग पर बिना किसी सहारे से चलना कोई आम बात नहीं। बता दें कि ये सीजन 2 जुलाई से टीवी पर रात 9 बजे शनिवार-रविवार को प्रसारित होगा।

टीवी पर आपने सृति झा को 'कुमकुम भाग्य' में कई सालों तक देखा है। इसके पहले उन्हें 'सौभाग्यवती भव:' में पसंद किया है। कभी वह चुलबुले अंदाज में तो कभी डरी-सहमी और रोती-बिलखती ही पर्दे पर नजर आई हैं। लेकिन छोरी असल जिंदगी में गजब की धाकड़ है। वह स्टंट को ऐसे कर दे रही हैं, जैसे कि चम्मच से उठाकर हलवा खाना हो। टीवी की दुनिया में बहू बनकर लोगों का दिल जीतने वाली सृति झा अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी कमाल कर रही हैं। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में रोहित शेट्टी ऐक्ट्रेस उन्हें कभी आग पर चला रहे हैं तो कभी पानी है। और इसे देखकर भी फैन्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।



ऐक्ट्रेस सृति झा का आपने पहले भी Khatron Ke Khiladi 12 का कुछ वीडियो देखा है, जिसमें वह कभी गले में अजगर को लपेटे समंदर के ऊपर बंधी रस्सी पर बिना किसी सहारे के चल रही हैं। कभी वह पिंजरे में कैद मगरमच्छ को प्यार से गोद में उठाए भागती हुई दिखाई देती हैं। अब उनकी एक और क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वह अंगारों पर चलती हुई दिख रही हैं।
अंगारों पर चलकर सृति झा ने कमाल कर दिया


Sriti Jha के नए प्रोमो वीडियो में वह चट्टानों पर गाजरी रंग की साड़ी पहने इठलाती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद वॉइसओवर आता है, 'टीवी की नंबर वन बहू को अब देनी होगी डर की अग्नि परीक्षा।' इसके बाद दिखाया जाता है कि वह सफेद रंग के ट्राउजर और स्पोर्ट्स ब्रा में एक रस्सी पर हाथ से बैलेंस बनाते हुए चल रही हैं। इसमें ट्विस्ट ये है कि रस्सी हवा में है और उसके नीचे जलते हुए कोयले हैं, जिसमें जला देने भर की आग दहक रही है।
सृति झा को देख फैन्स को आई 'पुष्पा' की याद
अब इस क्लिप के सामने आने के बाद फैन्स रिएक्शन दे रहे हैं। वह उनके इस स्टंट को देखने के बाद 'पुष्पा' (Pushpa) का जिक्र कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'फायर है।' दूसरे ने ढेर सारे आग वाले इमोजी के साथ कहा, 'फ्लावर नहीं फायर है।' कुछ ने उनको 'फायर गर्ल' भी कहा। क्योंकि आग पर बिना किसी सहारे से चलना कोई आम बात नहीं। बता दें कि ये सीजन 2 जुलाई से टीवी पर रात 9 बजे शनिवार-रविवार को प्रसारित होगा।

Next Story