मनोरंजन

Boney Kapoor से पहले Sridevi का इन 2 सितारों के साथ जुड़ा था नाम

Mohammed Raziq
10 Aug 2023 12:45 PM IST
Boney Kapoor से पहले Sridevi का इन 2 सितारों के साथ जुड़ा था नाम
x
सितारों के साथ जुड़ा था नाम
सही कहते हैं कि कलाकार कभी कही नहीं जाता। एक कलाकार को हमेशा उसके काम के लिए याद किया जाता है। ढेर सारी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम भी इन्ही सितारों में से एक है। 1996 में श्रीदेवी ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, यह बात तो सभी जानते हैं। मगर इस आर्टिकल में आप जानें कि इससे पहले श्रीदेवी का नाम किन सितारों के साथ जुड़ा था।
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का रिश्ता
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में 'मृगया' फिल्म से की थी। उनका नाम रंजीता, योगिता बाली और सारिका जैसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि मिथुन और श्रीदेवी के भी एक समय पर खूब चर्चा होती थी।
'जाग उठा इंसान' फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी पहली बार स्क्रीन शेयर की और इसके बाद लंबे समय तक दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में खुद कबूल किया था कि उन्होंने श्रीदेवी से गुपचुप शादी की थी।
दैनिक भास्कर और बॉलीवुड शादी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने सीक्रेट शादी भी रचाई थी। हालांकि, दोनों की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
क्या श्रीदेवी और धर्मेंद्र अफेयर चल रहा था?
श्रीदेवी और धर्मेंद्र को हमने एक साथ फरीशते, वत्न के रखवाले, नाका बंदी, और सोने पे सुहागा जैसे फिल्मों में देखा था। दोनों स्टार्स का नाम एक साथ कई बार जुड़ा। हालांकि, अंतिम में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से ही शादी की।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी
श्रीदेवी को बोनी कपूर ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के दौरान दिल की बात शेयर की थी। उन्होंने श्रीदेवी से कहा था कि वह उनसे प्यार करते हैं। दोनों साथ में काम करने लगे और एक दूसरे के साथ समय बिताया।
मिथुन चक्रवर्ती के कहने पर एक समय पर श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी भी बांधी थी। हालांकि, दोनों को प्यार हुआ और 1996 में उन्होंने शादी की।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story