मनोरंजन

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव लाइफ थी सक्सेसफुल जबकि उम्र में था 8 साल का फासला

Admin4
23 Feb 2021 6:31 PM GMT
श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव लाइफ थी सक्सेसफुल जबकि उम्र में था 8 साल का फासला
x
बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी महज 54 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को साल 2018 में हुआ था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी महज 54 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को साल 2018 में हुआ था। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। दोनों की प्रेम-कहानी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। बोनी कपूर ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी तलाक मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी।

कहते हैं कि फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था। लेकिन उस वक्त ये प्यार केवल एकतरफा था, जो बोनी कपूर की तरफ से था। इन दोनों का प्यार फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान परवान चढ़ा था। 1970 के दशक में जब श्रीदेवी तमिल फिल्म कर रही थी उस समय बोनी खास उनसे मिलने चेन्नई गए थे, लेकिन श्रीदेवी शूटिंग के सिलसिले में बाहर गईं थी और उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया था कि वो शादी से काफी पहले से श्रीदेवी को पसंद करते थे। बोनी कपूर ने बताया था कि उन्होंने मिस्टर इंडिया (1987) के लिए श्रीदेवी को इम्प्रेस करने के लिए मुंहमांगी कीमत से भी ज्यादा पैसे दिए थे। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की मां ने फिल्म के 10 लाख रुपये के पारिश्रमिक की डिमांड कर दी थी। उस समय श्रीदेवी तो क्या किसी भी हिरोइन को एक फिल्म को इतने पैसे नहीं मिलते थे फिर भी बोनी उन्हें 11 लाख रुपये देने को तैयार हो गए थे।
बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुईं। 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी उस वक्त प्रेग्नेंट थीं।
बोनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी बहुत रोचक है। बोनी कपूर ने पहले ही श्रीदेवी को प्रपोज कर दिया था लेकिन श्रीदेवी उन्हें भाव नहीं देती थीं। उस वक्त बोनी अपने छोटी भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। इस फिल्म में वह श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन उन तक पहुंचने का उन्हें कोई जरिया नहीं मिल रहा था।
बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी। बोनी कपूर फीस के लिए मान गए और इस तरह फिल्म में श्रीदेवी ने काम किया। एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया।
कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस तरह उनका रिश्ता सहानभूति से शुरू हुआ और प्रेम में बदल गया। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से आठ साल छोटी श्रीदेवी को प्रपोज किया। दोनों की शादी बहुत निजी तरीके से हुई थी। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बोनी अब अपनी दोनों बेटियों के साथ रहते हैं।


Next Story