मनोरंजन

सुर्खियों में बिपाशा बसु का स्पॉटेड वीडियो, पैरों में हील देख यूजर ने कही ये बात

Rounak Dey
9 Oct 2022 2:15 AM GMT
सुर्खियों में बिपाशा बसु का स्पॉटेड वीडियो, पैरों में हील देख यूजर ने कही ये बात
x
अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस को अपडेट करते देखा जाता है। इसी कड़ी में बिपाशा को आउटिंग पर निकलते देखा गया है, जिसमें एक्ट्रेस को हील पहना देख नेटिजंस ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है।


सुर्खियों में बिपाशा बसु का स्पॉटेड वीडियो
बिपाशा बसु के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Bipasha Basu Spotted Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, ऑरेंज कलर के काफ्तान कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में बिपाशा का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है। वहीं उन्होंने न्यूड मेकअप और कर्ली बालों के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। इसके अलावा उन्हें गोल्डन नेकलेस पहन अपने लुक को एक्सेसराइज करते देखा गया है।



नेटिजन्स ने लिया आड़े हाथ
बिपाशा बसु के वायरल वीडियो (Bipasha Basu Viral Video) में सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें उनके पैरों पर जा टिकी हैं। क्लिप में एक्ट्रेस न्यूड कलर की पेंसिल हील पहनी नजर आ रही हैं, जिसे देख नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'प्रेग्नेंसी में हील नहीं पहनते मैम।' दूसरे ने लिखा,'इनके डॉक्टर्स और हमारे डॉक्टर्स की एजुकेशन अलग होती है, हमें तो प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही हील मना कर दिया जाता है।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'मैम अब तो हील पहनना बंद कर दीजिए।'

शादी के 6 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स
आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।



Next Story