ऑस्ट्रिया से लौटे सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ऑस्ट्रिया गए थे। लेकिन अब वो अपने देश भारत लौट आए हैं। उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट किया है।
अभिनेता की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों सलमान खान ब्लैक टी शर्ट के ऊपर ब्लू शर्ट और जींस पहने दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक ब्लैक कलर का हैड भी लगाया हुआ है। सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उन्हें टाइगर के नाम से पुकार रहे हैं।
आपको बता दें कि टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग ऑस्ट्रिया में चल रही थी। जहां फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स और गाने रिकॉर्ड किए गए हैं। इससे पहले फिल्म के कुछ सीन्स को तुर्की में फिल्माया गया था। वहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ ने ऑस्ट्रिया और तुर्की शेड्यूल की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। इस फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएगें। तो वहीं कटरीना पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के रोल में दिखाई देंगी। सलमान और कटरीना के अलावा फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी भी हैं, जोकि मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी और सलमान खान पहली बार एक दूसरे साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
टाइगर फ्रेंचाइजी की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म एक था टाइगर का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया, फिल्म को साल 2012 में रिलीज किया गया था। वहीं टाइगर फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा का निर्माण अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म को साल 2017 में रिलीज किया गया था। सलमान खान और कटरीना कैफ द्वारा अभिनीत इस फिल्म को फैंस ने खूब सराह था।
वहीं सलमान खान जल्द ही टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाले हैं। 'बिग बॉस 15' का प्रीमियर 2 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। इसका एलान 18 सितंबर को 'बिग बॉस ओटीटी' ग्रैंड फिनाले में हुआ था।





