मनोरंजन

पुष्पा के गाने पर स्पाइडर मैन ने किया डांस, इंटरनेट पर वीडियो की धूम

jantaserishta.com
11 Jan 2022 5:35 PM IST
पुष्पा के गाने पर स्पाइडर मैन ने किया डांस, इंटरनेट पर वीडियो की धूम
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: किसी इंडियन गाने पर कभी स्पाइडरमैन को डांस करते देखा है? नहीं ना... तो हमारी ये खबर आपके लिए ही है. इन दिनों नॉर्थ-ईस्ट-साउथ-वेस्ट, एक ही फिल्म का जलवा है. वो है पुष्पा. पुष्पा का एक्शन, पुष्पा के गाने, पुष्पा की लव स्टोरी, पुष्पा का स्वैग.. अब पुष्पा की इतनी धूम है तो भला स्पाइडरमैन भी कहां पीछे रहने वाला है.

ट्रेंड को फॉलो करते हुए स्पाइडरमैन ने भी पुष्पा पर थिरकना शुरू कर दिया. पुष्पा का गाना सामी सामी जबरदस्त हिट हुआ है. उसका हुक स्टेप तो माशाअल्लाह. डांस लवर्स के बीच इस हुक स्टेप ने सनसनी मचा रखी है. स्पाइडरमैन को भी ये गाना और इसपर डांस करना भाया है. पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने 'सामी सामी' पर थिरकते उस स्पाइडरमैन को सभी के सामने ला दिया है.
अल्लू शिरीष ने ट्ववीट कर वीडियो शेयर किया है जिसमें स्पाइडरमैन को रारा सामी गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. गाने का ट्रेंडिंग हुकस्टेप भी स्पाइडरमैन ने फॉलो कर इस पर चार चांद लगा दिए हैं. अपनी पोस्ट में अल्लू शिरीष ने लिखा- स्पाइडरमैन अपनी कामयाबी का जश्न पुष्पा के गाने रारा सामी पर डांस कर मना रहा है. अल्लू अर्जुन और स्पाइडी का फैन होने के नाते... वाह. ये इंडियन है बॉस. स्पाइडरमैन बहुत बढ़िया.
पुष्पा का लोगों में ऐसा क्रेज देखना वाकई में मजेदार है. सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद पुष्पा ओटीटी पर गदर मचा रही है. पुष्पा बाकी भाषाओं में अमेजन प्राइम पर आ चुकी है. लेकिन हिंदी की ऑडियंस 14 जनवरी को इसे ओटीटी पर देख सकेगी. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने रिलीज के चौथे हफ्ते में 81.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बात यही खत्म नहीं हुई है. पुष्पा की नॉनस्टॉप कमाई का ये सिलसिला अभी भी जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story