मनोरंजन
भारत आए 'स्पाइडरमैन' ने पी कटिंग चाय, फिदा हुए फैंस
jantaserishta.com
12 July 2026 9:34 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन और सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन इन दिनों अपनी फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के लिए मुंबई में हैं. लेकिन रेड कार्पेट और ग्लैमरस इवेंट्स से पहले इन सितारों ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.
मुंबई पहुंचते ही तीनों सितारे सीधे किसी फाइव स्टार होटल नहीं, बल्कि कोलाबा के 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस जा पहुंचे. यहां उन्होंने किसी विदेशी डिश का नहीं, बल्कि कटिंग चाय और बन मस्का का देसी स्वाद लिया. चाय की चुस्कियों और बन मस्का के साथ तीनों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं और वहां मौजूद लोगों से भी गर्मजोशी से मुलाकात की.
दिलचस्प बात तो तब हुई, जब कैफे के मैनेजर इनायत मारेडिया ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि उनके यहां आए मेहमान इतने बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार हैं. उन्होंने बताया कि पहले कुछ लोग आकर बाहर इंतजार करने लगे. बाद में जब उन्होंने गूगल किया, तब पता चला कि टॉम हॉलैंड वही एक्टर हैं, जिन्होंने 'स्पाइडरमैन' का किरदार निभाया है. यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Tom Holland having tea with Christopher Nolan and Matt Damon today in Mumbai, India pic.twitter.com/Cnfe0Z6GDB
— best of tom holland (@thollandrchives) July 11, 2026
बताया जा रहा है कि भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे नोलन, टॉम और मैट करीब 10 से 15 मिनट तक कैफे में रुके. इस दौरान बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और हर कोई हॉलीवुड के इन सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया.
इसके बाद तीनों सितारे मुंबई में 'द ओडिसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की. डिंपल कपाड़िया और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी इस खास शाम का हिस्सा बने.
स्क्रीनिंग के दौरान क्रिस्टोफर नोलन ने भारतीय दर्शकों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह कई सालों से भारत में अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर करना चाहते थे और भारतीय दर्शक दुनिया के सबसे जुनूनी और सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले दर्शकों में शामिल हैं. नोलन ने यह भी याद किया कि वह पहले 'द डार्क नाइट राइजेज' के लिए जोधपुर और 'टेनेट' के लिए मुंबई में शूटिंग कर चुके हैं और भारत आना उनके लिए हमेशा खास रहा है.
17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही 'द ओडिसी' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. होमर की मशहूर महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस, ऐन हैथवे पेनेलोप और जेंडाया एथेना के दमदार किरदार में नजर आएंगी.
फिलहाल सोशल मीडिया पर फिल्म से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि हॉलीवुड के इतने बड़े सितारों ने मुंबई की कटिंग चाय और बन मस्का को दिल से अपनाया. अब फैंस मजाक में कह रहे हैं कि 'नोलन की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट शायद एक कप चाय के साथ ही तैयार होगी.'
Tagsहॉलीवुडक्रिस्टोफर नोलनटॉम हॉलैंडमैट डेमनद ओडिसीHollywoodChristopher NolanTom HollandMatt DamonThe Odyssey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





