मनोरंजन

Special birthday : 39 साल की हुई बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी

Ritisha Jaiswal
7 Nov 2020 1:24 PM GMT
Special birthday : 39 साल की हुई बाहुबली फेम एक्ट्रेस  अनुष्का शेट्टी
x
अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन हैl वैसे वह कई फिल्मों का हिस्सा रही है लेकिन इन चार फिल्मों ने उन्हें पूरे भारत की एक्ट्रेस बना दिया है और इन फिल्मों में बाहुबली का नाम नहीं हैl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन हैl वैसे वह कई फिल्मों का हिस्सा रही है लेकिन इन चार फिल्मों ने उन्हें पूरे भारत की एक्ट्रेस बना दिया है और इन फिल्मों में बाहुबली का नाम नहीं हैl जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आई थीl अनुष्का शेट्टी तेलुगू सिनेमा की ही अभिनेत्री नहीं हैl उनके जन्मदिन पर हम लेकर आए है उन चार फिल्मों के नाम जिसने उन्हें पूरे भारत की अभिनेत्री बना दियाl

अरुंधति


कोडी रामाकृष्णा की अरुंधति भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महिला प्रधान फिल्म हैl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत पैसा कमाया थाl इसमें अनुष्का शेट्टी की मुख्य भूमिका थी, इस फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया थाl अरुंधति 10 वर्ष से ज्यादा पुरानी फिल्म होगी लेकिन लोगों को यह आज भी अच्छी लगती हैl यह भी किसी भी भाषा में रीमेक आज भी की जा सकती हैl

रुद्रमादेवी

गुना शेखर की रुद्रमादेवी काकतीय वंश की एक निडर महिला शासक के जीवन पर आधारित फिल्म हैl इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने बहुत ही शानदार रोल निभायाl उन्होंने यह साबित किया कि उनके जैसा कोई भी इस फिल्म में कैरेक्टर नहीं कर सकता थाl यह फिल्म भले ही अरुंधति जितनी सफल ना हो लेकिन रुद्रमादेवी की कहानी लोगों के दिलों में छा गईl यह फिल्म कई भाषाओं में डब की गई और रिलीज की गईl जिन्हें बाहुबली पसंद है, उन्हें यह फिल्म देखनी चाहिएl

साइज जीरो

कनिका ढिल्लों की लिखी और प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बनी साइज जीरो एक युवा लड़की की कहानी हैl जिसे अपने अधिक वजन से समस्या होती हैl इस फिल्म में हल्के-फुल्के अंदाज में बताया जाता है कि आपका शरीर ही आपका सब कुछ हैl

भागमती

जी अशोक के निर्देशन में बनी फिल्म भागमती अनुष्का शेट्टी की एक और महिला प्रधान फिल्म हैl यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म हैl इसमें अनुष्का शेट्टी ने एक आईएएस अफसर की भूमिका निभाई थीl यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई थील इसके अलावा अनुष्का शेट्टी फिल्म बाहुबली में भी अपना अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैl इसके चलते अनुष्का शेट्टी तेलगु के अलावा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैंल

Next Story