मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार ने फैंस के बीच गुजारी रात, बर्फ में की जमकर मस्ती

Neha Dani
22 Feb 2023 8:18 AM GMT
साउथ के सुपरस्टार ने फैंस के बीच गुजारी रात, बर्फ में की जमकर मस्ती
x
यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि 19 फरवरी की रात वह अपने फैंस के साथ गुजारेंगे।
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने 100 लकी फैंस को मनाली ट्रिप का तोहफा दिया है। विजय के यह फैंस मनाली पहुंच चुके हैं। वहीं, अब एक्टर भी अपने फैंस से मिलने रविवार शाम को प्राइवेट चौपर से मनाली पहुंच गए हैं। विजय ने रविवार रात अपने फैंस के साथ ही बिताई इस बीच सभी ने एक्टर के साथ खूब मस्ती की।
विजय ने फैंस के साथ बीताई रात
विजय ने मनाली के क्लब हाउस रोड पर बने मंगोलिया बैकुंठ में देवरकोंडा ने फैंस के साथ मुलाकात की। इस दौरान फीमेल फैंस ने विजय के साथ मस्ती की और फोटो खींचे। तमाम लोगों ने उनके साथ वीडियो भी शूट किए। इसी दौरान एक फैंस ने विजय से रिक्वेस्ट की कि उसके दो दोस्त हरी और प्रवीण भी विजय के बहुत बड़े फैन हैं लेकिन वह मनाली आ नहीं सके। इस पर विजय ने उन्हें कैमरे के सामने हाय बोला। पूरे समय विजय देवरकोंडा का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। लड़कियां उन्हें छोड़ ही नहीं रहीं थी।
मनाली में मस्ती करते नजर आए विजय देवरकोंडा
सोमवार सुबह विजय अपने परिवार और फैंस के साथ मनाली के खूबसूरत नजारों की सैर करने भी निकले जहां, उन्होंने स्नो प्वाइंट कोठी पर बर्फ के साथ खेल कर खूब मस्ती की। वही, मंगलवार सुबह विजय देवरकोंडा मनाली के मंदिरों के दर्शन के लिए जाएंगे। दोपहर बाद वह अपने प्राइवेट चौपर से वापस लौट जाएंगे।
विजय ने पूरा किया अपना वादा
बता दें कि, साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने देशभर के 100 फैंस को पहाड़ों में घुमाने का वादा किया था। 2 फरवरी को उन्होंने ट्विटर पर अपनी ये इच्छा जताई। घूमने के लिए उन्होंने मनाली को चुना। विजय के फैंस 3 दिन पहले ही स्पेशल फ्लाइट के जरिये मनाली पहुंच गए थे। खुद विजय 19 फरवरी की शाम को अपने माता-पिता के साथ मनाली पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि 19 फरवरी की रात वह अपने फैंस के साथ गुजारेंगे।

Next Story