मनोरंजन

साउथ की महंगी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खानी पड़ी मुंह की, बॉलीवुड को कोसने वालों आंख फाड़कर देख लो

Rounak Dey
27 Aug 2022 10:32 AM GMT
साउथ की महंगी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खानी पड़ी मुंह की, बॉलीवुड को कोसने वालों आंख फाड़कर देख लो
x
जबकि वर्ल्ड वाइड 97 करोड़ रुपये कमाए थे।

इन दिनों फिल्में कलेक्शन को लेकर खासा बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। इसके पीछे जानकारों की अलग अलग वजह भी है। कोरोना काल के बाद से अब तक बॉक्स ऑफिस पर 30 से अधिक फिल्में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन हिट महज 4-5 ही हुई है। फिल्मों के बिजनेस को लेकर एक नई बहस शुरू हो चुकी है। ट्रोल आर्मी बॉलीवुड vs साउथ को लेकर तरह तरह के तर्क दे रही है। इंडस्ट्री के इस मुश्किल समय में सबसे ज्यादा बॉलीवुड इंडस्ट्री को टारगेट किया जा रहा है। ट्रोल आर्मी बॉलीवुड की फ्लॉप होती फिल्मों पर स्टार्स को कोस रही है तो साउथ को लेकर बड़ी बड़ी ढींगे मार रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह बॉलीवुड में बड़ी बड़ी फिल्में फ्लॉप हुई हैं ठीक वैसे ही दक्षिण भारत की फिल्मों को भी गुजरना पड़ रहा है। पुष्पा, आरआरआर और केजीएफ 2 को छोड़ दें तो वहां भी फिल्मों का संघर्ष जारी है। आइए आपको बताते हैं साउथ की उन मेगा बजट फिल्मों के बारे में जिसमें बड़े बड़े स्टार्स होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इन्हें मुंह की खानी पड़ी।


इस पूरी बहस को लेकर हाल में ही एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने सटीक बात कही थी। उन्होंने कहा था कि साउथ में मुख्यतौर पर तीन कन्नड़, तमिल-तेलुगू और मलायलम भाषा में फिल्में बनती हैं। साउथ की इन तीनों भाषी फिल्मों में सिर्फ तीन ही फिल्में हिट हुई है। जबकि ऐसा तो नहीं है कि कोरोनाकाल से अब तक वहां सिर्फ ये तीन ही फिल्में बनी है। फिल्मों तो वहां भी बहुत बन रही हैं और फ्लॉप भी हो रही है। बात अगर बॉलीवुड की करें तो यहां भूल भुलैया 2, जुग जुग जियो, द कश्मीर फाइल्स और एकाध फिल्में हिट हुई हैं। इसका मतलब ये कि पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है और इसके कई कारण है। आइए आपको बताते हैं हालिया साउथ की मेगा बजट फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

राधे श्याम (2022)

राधे श्याम बिग बजट फिल्म और बिग स्टार की फिल्म थी जो कि 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई। ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। पूजा हेगड़े और प्रभास की राधे श्याम करीब 350 करोड़ रुपये में बनी थी जबकि इसने मुश्किल से ही कुल 150 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।


आचार्य (2022)
राम चरण और चिरजींवी की जोड़ी होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही थी। 29 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई आचार्य (Acharya) का बजच 140 करोड़ से अधिक था जिसने 70 करोड़ भी कमाने में खूब स्ट्रगल किया था। इस फिल्म में आरआरआर फेम राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी भी थे। मगर फिर भी इसे सफलता हासिल नहीं थी।


बीस्ट (2022)
विजय थलापति की फिल्म बीस्ट (Beast) को लेकर काफी क्रेज देखा गया था। इस फिल्म से काफी उम्मीदें और दर्शकों के बीच उत्साह भी था। लेकिन ये फिल्म उम्मीदें पर खरी नहीं हो पाई थी। 150 करोड़ के बजट में बनी बीस्ट एवरेज फिल्म रही थी। जिसने बहुत स्ट्रगल के बाद लागत वसूल की थी लेकिन मुनाफा कमाने में सफल नहीं हो पाई थी।


विक्रांत रोणा (2022)
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की हाल में ही बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत रोणा (Vikrant Rona) रिलीज हुई थी। इसका हश्र भी कुछ ऐसा ही रहा था। इसका बजट 95 करोड़ रुपये था और इसने देशभर में 78.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि वर्ल्ड वाइड 97 करोड़ रुपये कमाए थे।



Next Story