मनोरंजन
साउथब्यूटी मालविका मोहनन ने Royal Enfield पर दिए गजब का पोज, दबंग look सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
Shubhra Nandy
11 April 2021 11:07 AM IST

x
साउथ इंडियन सिनेमा की फेमस हिरोइन मालविका मोहनन की फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती रहती हैं.
साउथ इंडियन सिनेमा की फेमस हिरोइन मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) की फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती रहती हैं.
एक्ट्रेस अपनी एक से एक फोटोज (Malavika Mohanan photos) को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.हाल ही में मालविका मोहनन ने रॉयल एन्फील्ड (Royal Enfield) बाइक पर बैठकर पोज देते हुए अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इन फोटोज में एक्ट्रेस गजब की लग रही हैं. उनका ये दबंग लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने इन फोटोज के साथ लिखा- शुक्रवार बाइक राइडिंग के लिए होते हैं. गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने ये फोटो फ्राइडे को ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म मास्टर (Masters) में नजर आई थीं. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.इसके बाद एक्ट्रेस धनुष (Dhanush) की फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है. इस फिल्म की शूटिंग के दो शेड्यूल शूट किए जा चुके हैं.
Next Story





