मनोरंजन
रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस
jantaserishta.com
20 March 2026 11:23 AM IST

x
मुंबई: निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर जगह से सराहना बटोर रही है। कई बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अब इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और रूपाली गांगुली का नाम शामिल हो गया है। महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर 'धुरंधर: द रिवेंज' को एक धमाकेदार फिल्म बताया। उन्होंने लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से पेश किया गया है। रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है। वहीं, आदित्य ने भी इसे अच्छी तरह से निर्देशित किया है जबकि आर. माधवन की एक्टिंग खासतौर पर शानदार रही है और शाश्वत सचदेव का संगीत भी लाजवाब है। मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई।"
जूनियर एनटीआर ने भी आदित्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की सफलता और इसकी तारीफ के लिए एक लंबा सा नोट शेयर किया। अभिनेता ने लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' की टीम को दिल से सलाम। भारतीय दर्शकों के लिए शानदार फिल्म है। रणवीर सिंह ने फिल्म में कमाल का काम किया, उनकी एक्टिंग देखने लायक है। आदित्य धर ने हर सीन को बहुत अच्छे तरह से पेश किया। यह फिल्म हर देशवासी की भावनाओं को छूती है और खत्म होने के बाद भी याद रहती है। आर. माधवन ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया है। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने भी दमदार काम किया। शशवत सचदेव का संगीत फिल्म को जोश से भर देता है। पूरी टीम को बधाई, यह फिल्म लंबे समय तक याद रहेगी।"
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी एक्स पर फिल्म के लिए एक लंबा नोट लिखा, "गुरुवार को मैंने ये फिल्म देखी और इसका असर अभी भी मुझे महसूस हो रहा है। यह एक बेबाक और शानदार सिनेमा का अनुभव था। आदित्य धर, आपने फिल्म बनाने के नियम बदल दिए! रणवीर सिंह ने हमजा के किरदार में इतनी ऊर्जा और रॉ पावर दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। खासकर जसकीरत जब आखिरी में अपनी मां को देखता है, उसकी आंखों का भाव कमाल का था। आर. माधवन की एक्टिंग के लिए 'शानदार' कहना भी कम है, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हूं। विजय गांगुली के नाम को स्क्रीन पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। विकास नौलखा के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर कमाल के थे। राकेश बेदी हमेशा की तरह शानदार। हर तकनीशियन और कलाकार को धन्यवाद, जिसने हमें एक ऐसा मास्टरपीस दिया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





