साउथ सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन: बॉलीवुड में हुए थे बुरी तरह फ्लॉप, हैं एक्टर के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन

मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और हाल ही में रिलीज हुई RRR में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाने वाले राम चरण (Ram Charan) 37 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 मार्च 1985 को चेन्नई में हुआ था। वैसे, शायद कम ही लोग जानते हैं कि राम चरण एक्टिंग के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी। उनकी अपनी एयरलाइन कंपनी है और इसके अलावा वे पोलो राइडिंग क्लब, डेविल्स सर्किट, कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी, Obstacle रनिंग सीरीज और मां टीवी के शेयर्स भी हिस्सा रखते हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 1300 करोड़ रुपए है। राम चरण ने 2007 में डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म चिरुथा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और कम समय में उन्होंने अपनी पहचान इंडस्ट्री में बना ली। आपको बता दें कि राम तरण साउथ मैगा स्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के बेटे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





