मनोरंजन

Thalaivar 170 में ऐसा होगा साउथ सुपरस्टार Rajnikanth का किरदार

Tara Tandi
5 Oct 2023 7:46 AM GMT
Thalaivar 170 में ऐसा  होगा साउथ सुपरस्टार Rajnikanth का किरदार
x
सनातन धर्म में साल के 15 दिन पूर्वजों को समर्पित होते हैं इस दौरान लोग अपने मृत परिजनों को याद कर उनका श्रद्धा भाव से श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वैसे तो हर माह में अमावस्या तिथि पड़ती है लेकिन पितृ पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को बेहद ही खास माना गया है जो कि सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जानी जाती है।
ये दिन श्राद्ध की सबसे अहम और आखिरी तिथि होती है इस दिन सभी लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं। सर्व पितृ अमावस्या पर उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनका निधन अमावस्या या फिर जिनकी मृत्यु तिथि याद नहीं होती है।
अगर कोई पितृपक्ष के दिनों में पूर्वजों का श्राद्ध कर पाया है तो ऐसे में वह पितृदोष से बचने के लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध, तर्पण कर सकता है माना जाता है कि ऐसा करने से पितृदोष दूर हो जाता है और पूर्वज प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सर्व पितृ अमावस्या की तिथि और मुहूर्त की जानकारी से अवगत करा रहे हैं।
सर्व पितृ अमावस्या की तारीख—
इस साल सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर दिन शनिवार को पड़ रहा है जो कि पितृपक्ष का आखिरी दिन माना जाता है। इस दिन मृत परिजनों का श्राद्ध और तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सर्व पितृ अमावस्या का शुभ मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि का आरंभ 13 अक्टूबर को 9 बजकर 51 मिनट से हो जाएगा। वही सर्व पितृ अमावस्या तिथि का समापन 14 अक्टूबर को शनिवार की रात 11 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में अमावस्या तिथि 14 अक्टूबर को ही पड़ रही है।
Sarva pitru amavasya 2023 date shubh muhurta and importance जेलर' की जबरदस्त सफलता के बाद रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक टीजे ज्ञानवेल से हाथ मिलाया है। इसे अस्थायी तौर पर 'थलाइवर 170' कहा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से बैक-टू-बैक अपडेट देने के बाद मेकर्स ने आज 'थलाइवर 170' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही मेकर्स ने रजनीकांत का लुक भी रिवील कर दिया है।
निर्माताओं ने 'थलाइवर 170' की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया पर रजनीकांत का एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में सुपरस्टार विंटेज लुक में नजर आ रहे हैं। रजनीकांत के अलग लुक ने फैंस के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म के लिए अभिनेता को आलिम हकीम ने स्टाइल किया है।
आपको बता दें कि 'थलाइवर 170' का पहला शेड्यूल केरल में तय हुआ है। यह टीम के लिए एक विस्तारित कार्यक्रम होगा। जानकारी के मुताबिक, 'थलाइवर 170' असल जिंदगी की घटना से प्रेरित है। इसमें रजनीकांत एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत फर्जी मुठभेड़ों के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। उम्मीद है कि फिल्म में कुछ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन तमिल फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनका रोल भी अहम बताया जा रहा है।
Next Story