मनोरंजन
गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं एक्ट्रेसेस, कहा- 'इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'
jantaserishta.com
4 March 2026 8:43 AM IST

x
बेंगलुरु: फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। पब्लिक इवेंट्स, फिल्म प्रमोशन और अवॉर्ड शो के दौरान महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो कई बार ऐसे एंगल से शूट किए जाते हैं, जो असहज और आपत्तिजनक माने जाते हैं।
अब इस मुद्दे पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों ने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के जानबूझकर किए गए जूम-इन और अनुचित एंगल को बर्दाश्त नहीं करेंगी। अभिनेत्रियां रुक्मिणी वसंत, आशिका रंगनाथ और सप्तमी गौड़ा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साझा बयान जारी कर इस हरकत की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा, ''कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो जानबूझकर गलत एंगल से लिए जाते हैं। कैमरे का फोकस उनके काम, उपलब्धियों या कार्यक्रम के मकसद पर नहीं, बल्कि उनके शरीर पर किया जाता है। यह एक बार की बात नहीं है, बल्कि बार-बार दोहराई जाने वाली समस्या है।''
अभिनेत्रियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ''इस तरह के जानबूझकर किए गए जूम-इन और अनुचित एंगल पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। यह व्यवहार हमारी गरिमा का उल्लंघन है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। कुछ लोग व्यूज और सनसनी के लिए इस तरह की क्लिप्स को रिकॉर्ड और शेयर करते हैं, जो न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि महिलाओं की पेशेवर पहचान को भी कमजोर करता है। हम सिनेमा और अपने हुनर के लिए जानी जाना चाहती हैं, न कि इस तरह की गलत प्रस्तुतियों के लिए।''
अभिनेत्रियों ने मीडिया और इवेंट कवर करने वाले फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों से भी अपील की है कि वे पेशेवर आचरण बनाए रखें। उन्होंने कहा, ''पत्रकारिता और मीडिया का काम सम्मान और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। बुनियादी शालीनता और मर्यादा हर पेशे की पहचान होती है। हम इस मुद्दे पर एकजुट हैं और ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगी।''
Tagsसाउथ एक्ट्रेसेसशूटरुक्मिणी वसंतआशिका रंगनाथसप्तमी गौड़ाSouth ActressesShootRukmini VasanthAshika RanganathSaptami Gowda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





