मनोरंजन

साउथ एक्टर Vijay Deverakonda इन्स्टाग्राम पर शुरू किया ब्रॉडकास्टिंग चैनल

Tara Tandi
5 July 2023 1:48 PM GMT
साउथ एक्टर Vijay Deverakonda इन्स्टाग्राम पर शुरू किया ब्रॉडकास्टिंग चैनल
x
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपने फैंस के दिलों की धड़कन हैं। एक्टर न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं बल्कि अब उन्होंने अपने फैंस से जुड़ने का एक नया तरीका ढूंढ लिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर 'द डेवेराकोंडा ब्रॉडकास्ट' नाम से अपना नया चैनल लॉन्च किया है।
इस चैनल के जरिए एक्टर अपने फैंस के साथ आने वाली फिल्में और बाकी चीजें शेयर करेंगे। नया चैनल लॉन्च कर विजय अपने फैन्स के काफी करीब आ गए हैं। विजय का यह चैनल नए फीचर्स से भरपूर है, जो धीरे-धीरे पूरे भारत में लोगों के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह चैनल बड़ी हस्तियों और रचनाकारों को आमंत्रित करने और अपने जबरा प्रशंसकों से जुड़ने का एक शानदार तरीका है।
इसके जरिए वह किसी भी फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट, पर्दे के पीछे के पल, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स भी भेज सकते हैं। फैन्स की प्रतिक्रिया जानने के लिए वह एक पोल भी करा सकते हैं। अपने चैनल के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं इंस्टाग्राम पर अपना ब्रॉडकास्ट चैनल लॉन्च करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।
यह मेरे लिए अपने प्रशंसकों के करीब आने और अपनी फिल्मों की अधिक तस्वीरें, वॉयस नोट्स और पर्दे के पीछे की चीजें साझा करने का एक तरीका है। मुझे आप सब से वहां मिलने की उम्मीद है। प्रशंसक मोबाइल उपकरणों पर विजय के स्टोरी स्टिकर या उनकी प्रोफ़ाइल पर पिन किए गए लिंक के माध्यम से उनके चैनल के लिंक तक पहुंच सकते हैं।
Next Story