मनोरंजन

साउथ एक्टर सिद्धार्थ को साइन नेहवाल पर भद्दा कमेंट करना पड़ा भारी, अब मांगी माफी

jantaserishta.com
12 Jan 2022 8:56 AM IST
साउथ एक्टर सिद्धार्थ को साइन नेहवाल पर भद्दा कमेंट करना पड़ा भारी, अब मांगी माफी
x

नई द‍िल्ली: साउथ स्टार सिद्धार्थ ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर विवादों को दावत दी थी. उन्होंने बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को लेकर एक ट्व‍िअर्थी ट्वीट किया था, जिसपर कईयों ने आपत्त‍ि जताई थी. बात राष्ट्रीय मह‍िला आयोग तक जा पहुंची थी जिसके बाद एक्टर के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज करने की नौबत आ गई. कंट्रोवर्सी के बाद स‍िद्धार्थ ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला जा रहा है. अब एक्टर ने साइना नेहवाल को माफीनामा लिखा है.

सिद्धार्थ ने ट्विटर पर अपना खत पोस्ट किया है. वे लिखते हैं- 'अगर किसी जोक को समझाना पड़े, तो फिर वो जोक कोई अच्छी बात नहीं थी शुरुआत के लिए. जोक के लिए सॉरी, जो सही नहीं बैठा. मुझे उम्मीद है हम इसे पीछे छोड़ सकते हैं और आप मेरा ये लेटर स्वीकार करेंगे. आप हमेशा मेरी चैंप‍ियन रहेंगी.'
एक्टर ने अपने माफीनामा में यह भी कहा कि उनके शब्दों और ह्यूमर का किसी को कोई नुकसान करने का कोई मकसद नहीं था. उन्होंने लिखा 'मैं कट्टर नारीवादी समर्थक हूं और मेरा ट्वीट किसी जेंडर के लिए नहीं था और आप पर किसी तरह का हमला करने का कोई इंटेशन नहीं था.'
इस ट्वीट पर साइना नेहवाल का भी बयान आया था. उन्होंने कहा- मुझे नहीं मालूम कि वो क्या मैसेज देना चाहते थे, मैंने बतौर एक्टर उनके काम को पसंद किया है लेकिन ये ठीक नहीं था. अगर उनको कुछ कहना था तो सही शब्दों का चयन किया जा सकता था. अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है, तो फिर देश में क्या सुरक्षित है.'
सिद्धार्थ साउथ सिनेमा का मशहूर चेहरा हैं. उन्होंने फिल्म रंग दे बसंती में अहम किरदार निभाया था. एक्टर के इस ट्वीट से पहले भी वे अपने कई अन्य राजनीतिक बयानों को लेकर लोगों के निशाने पर आ चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story