मनोरंजन

साउथ अभिनेता Ashok Selvan ने Kirti Pandian संग चोरी-छिपे लिए सात फेरे

Tara Tandi
13 Sep 2023 11:12 AM GMT
साउथ अभिनेता Ashok Selvan ने Kirti Pandian संग चोरी-छिपे लिए सात फेरे
x
साउथ अभिनेता अशोक सेलवन और कीर्ति पांडियन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बुधवार 13 सितंबर को शादी कर ली। ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जिसके बारे में सिर्फ कुछ करीबी लोगों को ही जानकारी थी। शादी के बाद अशोक सेलवन ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस खूबसूरत जोड़ी को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
पिछले कुछ समय से अशोक सेलवन और कीर्ति पांडियन की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी. लेकिन इस जोड़ी ने बेहद करीबी लोगों के बीच शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार के खास लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद मिस्टर एंड मिसेज सेलवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तमिल एक्टर अशोक सेलवन और एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन की शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई।
13 सितंबर की सुबह हुई इस शादी की तस्वीरों में दोनों सितारे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. दोनों ने ऑफ-व्हाइट आउटफिट पहना है, जो उनके फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। कीर्ति का लुक फैंस को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। उन्होंने गोल्ड वर्क वाली साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, अशोक सेलवन ने ट्रेडिशनल धोती और शर्ट कैरी किया था। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अशोक ने तमिल में लिखा, 'लाल पानी की तरह मेरा दिल प्यार से घुलमिल गया है।'
कीर्ति की चचेरी बहन राम्या पांडियन, जो बिग बॉस में नज़र आ चुकी हैं, भी शादी में मौजूद थीं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से नवविवाहित जोड़े की फोटो भी शेयर की है। 31 साल की कीर्ति और 33 साल के अशोक शादी की हर फोटो में बेहद खास लग रहे हैं। कीर्ति पांडियन की बहन राम्या ने भी शादी से जुड़ी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं।
Next Story