मनोरंजन
शिप पर बोल्ड टॉप पहनकर सौंदर्या शर्मा ने दिखाई अदाएं, गोवा में शूट हुआ वीडियो
Rounak Dey
31 Oct 2021 3:07 PM IST

x
.' गाने के रिलीज होने की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.
रैपर राका के आने वाले हिप-हॉप गाने 'बॉम्ब है' (Bomb Hai) का टीजर जारी हो गया है. वीडियो में एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) हैं. गाने से सौंदर्या का लुक सामने आते ही इंटरनेट पर उनके हुस्न के चर्चे हो रहे हैं. शिप पर बोल्ड टॉप पहने सौंदर्या बेहद हसीन लग रही हैं. उन्होंने एक डीपनेक टॉप के साथ अपनी कमर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है.
क्या बोले सिंगर
गाने के सिंगर राका ने कहा, 'इस गाने को अच्छे और मस्ती भरे समय का जश्न मनाने के इरादे से बनाया गया है. हमने म्यूजिक लवर्स के लिए कुछ नया लाने की कोशिश की है, जिसे पार्टियों में सुना जा सकता है. मैं यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि लिसनर्स इसके बार में क्या सोचते हैं.
गोवा में शूट हुआ वीडियो
राका को 'मिलियन डॉलर गर्ल' और 'नाइट आउट वीडिस्तान', 'वालिद' और 'झोपड़ीके' गाने के लिए जाना जाता है. इसका वीडियो गोवा में शूट किया गया है. गीत के बारे में सौंदर्या ने कहा, 'हम साल के अंत के करीब हैं और मुझे लगता है कि यह वह समय है, जब हममें से ज्यादातर लोग पार्टी के लायक गाने सुनते हैं और डांस करते हैं. 'बॉम्ब है' इस मायने में बहुत अच्छे समय पर आया है. गोवा में इसकी शूटिंग अपने आप में एक पार्टी की तरह थी.'
ये है गाने की खासियत
इस गाने को पैनोरमा म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है और इसे राका ने गाया है. जैसा कि इस गीत के साथ पहली बार हिप हॉप स्टाइल की खोज की गई है, पैनोरमा म्यूजिक के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, 'हम 'बॉम्ब है' के साथ सभी भाषाओं और शैलियों के श्रोताओं को संगीत पेश करने के अपने दृष्टिकोण को लेकर बहुत खुश हैं.' गाने के रिलीज होने की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.
Next Story





