मनोरंजन

सोफी टर्नर ने की पति जो जोनस के साथ ग्रैंड एंट्री, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें पिक्स

Neha Dani
3 May 2022 6:19 AM GMT
सोफी टर्नर ने की पति जो जोनस के साथ ग्रैंड एंट्री, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें पिक्स
x
एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन’ थी। वहीं, सोफी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।


'मेट गाला 2022' (Met Gala 2022) का आगाज हो चुका है। 2 मई को दुनिया के सबसे पॉपुलर फैशन इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क में हुई। इस इवेंट में हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे शिरकत करते नजर आएं। और हमेशा की तरह सबको अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का अटैंशन ग्रैब करते देखा गया। इसी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) भी पहुंची थीं। जहां उन्हें अपने अटायर और अंदाज से जलवा बिखेरते पाया गया। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम सोफी टर्नर (Sophie Turner) की स्टनिंग तस्वीरें अब इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।


सोफी टर्नर ने रेड कार्पेट के लिए ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना था। फुटवियर में ब्लैक प्लेटफॉर्म सैंडल्स कैरी किए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (Pregnant Sophie Turner flaunts baby bump) किया। उन्होंने अपने मेकअप को ओपन स्लीक वेव हेयरस्टाइल और ब्राइट रेड लिपस्ट‍िक के साथ कंप्लीट किया था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था।
रेड कार्पेट पर सोफी के साथ उनके पति जोई जोनस (Joe Jonas) नजर आए। जोई ने मेट गाला के लिए व्हाइट टक्स विद लॉन्ग लेस coattail फ‍िन‍िश्ड आउटफ‍िट पहना था जिसके साथ उन्होंने गले में चेन डाली हुई थी। कपल का लुक एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। बताते चलें कि इस बार की थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' थी। वहीं, सोफी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।



Next Story