मनोरंजन

सूर्यवंशी की रिलीज को 4 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर की पुरानी यादें

jantaserishta.com
5 Nov 2025 10:20 AM IST
सूर्यवंशी की रिलीज को 4 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर की पुरानी यादें
x
मुंबई: मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को 4 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बुधवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पुराने दिनों को याद किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के सीन का एक क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज के 4 साल पूरे हो गए हैं।"
फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था और इसे रोहित शेट्टी, अपूर्व मेहता, हीरो जोहर, अरुणा भाटिया और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की भूमिका अदा की थी और कटरीना कैफ ने उनकी पत्नी अदिति सूर्यवंशी की। हालांकि, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स होने के कारण इसमें अजय देवगन (डीसीपी बाजीराव सिंघम) और रणवीर सिंह (इंस्पेक्टर संग्राम ‘सिंबा’ भालेराव) का शानदार कैमियो था। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, नितिन धीर, निहारिका राइजादा, गुलशन ग्रोवर और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे।
फिल्म की कहानी 1990 के दशक के मुंबई क्राइम पर आधारित है। फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की कहानी बताई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार वीर सूर्यवंशी बिल्कुल एक निडर एटीएस अधिकारी का थे, जो आतंकी स्लीपर सेल्स को खत्म करने के मिशन पर हैं।
1983 में 'हीरो' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले जैकी इंडस्ट्री में 220 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘कर्मा’, ‘खलनायक’, ‘राम-लखन’, ‘सौदागर’, ‘बॉर्डर’, और ‘रंगीला’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जैकी को ‘बागी 3’, ‘भारत’, ‘सूर्यवंशी’, और ‘राधे’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में लगभग 220 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अब वे समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी के अलावा, नीना गुप्ता, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story