मनोरंजन

जिया खान की मां पर सूरज पंचोली ने लगाए गंभीर आरोप, केस में आया नया ट्विस्ट!

Neha Dani
30 Jun 2022 6:23 AM GMT
जिया खान की मां पर सूरज पंचोली ने लगाए गंभीर आरोप, केस में आया नया ट्विस्ट!
x
जिसके बाद वो 'हाउसफुल' मूवी में नजर आईं। ये उनकी आखिरी मूवी थी।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जिया खान की मौत बहुत कम उम्र में साल 2013 में हुई थी। उन्होंने सुसाइड किया या उनका मर्डर हुआ, इसकी गुत्थी 8 साल बाद भी सुलझ नहीं पाई है। उस समय उनके बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर ऐक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। इस मामले में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। अब आरोपी सूरज ने ही जिया की मां राबिया खान पर गंभीर आरोप लगाया है और सीबीआई कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अपील की है।

ऐक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने अपने वकील के जरिए दावा किया है कि दिवंगत ऐक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया (Rabia Khan) कोर्ट में पेश नहीं हो रही है, जिस वजह से मुकदमे में देरी हो रही है। जिया खान डेथ केस (Jiah Khan Death Case) की शिकायतकर्ता राबिया को गवाह के रूप में पेश होने के लिए मार्च और फिर जून में बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आईं। एक बार उन्होंने कहा कि वो विदेश में हैं और किसी वजह से इंडिया वापस नहीं आ सकती हैं। जबकि दूसरी बार उन्होंने हवाला दिया कि 3 जून को उनकी बेटी जिया की डेथ एनिवर्सिरी है, इसलिए वो कोर्ट में पेश नहीं हो सकती हैं।
इसके बाद ऐक्टर Sooraj Pancholi ने अपने आवेदन में Jiah Khan की मां के खिलाफ CBI कोर्ट से गैर जमानती वारंट की अपील की है। ये भी बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।
जिया खान और सूरज पंचोली

जिया खान ऐक्ट्रेस और सिंगर थीं। वो साल 2007 से 2010 तक तीन हिंदी फिल्मों में नजर आई थीं। न्यूयॉर्क में जन्मीं जिाय की पढ़ाई लंदन में हुई थी, लेकिन वो ऐक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं, इसलिए वो मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की 'निशब्द' मूवी से बॉलिवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो आमिर खान की 'गजनी' में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। फिर उन्होंने दो साल तक ऐक्टिंग से दूरी बना ली थी, जिसके बाद वो 'हाउसफुल' मूवी में नजर आईं। ये उनकी आखिरी मूवी थी।




Next Story