मनोरंजन

सबूतों के आभाव में सूरज पंचोली बरी, एक्टर बोले-’सच हमेशा जीतता है’

HARRY
28 April 2023 3:21 PM GMT
सबूतों के आभाव में सूरज पंचोली बरी, एक्टर बोले-’सच हमेशा जीतता है’
x
जिसके बाद पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 3 जून 2013 को जिया खान की मौत की खबर सुनकर फैंस बेहद दुखी हो गए थे। जिया खान की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब आपको बता दें इस मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया है।
जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी हुए और जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका पहला रिएक्शन देखने को मिला है। सुरज पंचोली ने अपनी इस्टां स्टोरी पर लिखा है-सच की हमेशा जीत होती है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाली इमोजी भी बनाई है।
हाईकोर्ट जाएंगी राबिया खान
जिया खान की मां ने कहा, ‘मैं एक बात कहूंगी कि आज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला खत्म हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि मेरी बच्ची की मौत कैसे हुई? इसलिए मौत के कारण का अब तक पता नहीं लग पाया है। मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देंगी, उन्होंने कहा- ‘हां, क्यों नहीं।’
CBI अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा
जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई (CBI) अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।
Next Story