मनोरंजन

सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में हुई शामिल, सिद्धू से मिले दोनों

jantaserishta.com
10 Jan 2022 4:45 PM IST
सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में हुई शामिल, सिद्धू से मिले दोनों
x

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन से मोगा में उनके आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं।

गाैरतलब है कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने स्पष्ट किया कि भारत चुनाव आयोग की तरफ से सोनू सूद को स्टेट आइकन पंजाब के तौर पर की गई नियुक्ति को चार जनवरी को वापस ले लिया था। आयोग ने चुनाव में वोट डालने को प्रोत्साहित करने के लिए सोनू सूद को स्टेट आइकन बनाया था। मालविका सूद के कांग्रेस पार्टी से जुड़ने से पहले ही आयोग ने सोनू सूद से स्टेट आइकन का दर्जा वापस ले लिया था, ताकि राजनीतिक पार्टी इसे मुद्दा न बना सकें।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story