मनोरंजन

फिल्म 'किसान' में नजर आएंगे सोनू सूद...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ PHOTO

Subhi
5 Jan 2021 8:51 AM IST
फिल्म किसान में नजर आएंगे सोनू सूद...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ PHOTO
x
रील लाइफ से रियल लाइफ में 'हीरो' बनने वाले एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन के दौरान से अब तक सुर्ख़ियों में बने हुए हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रील लाइफ से रियल लाइफ में 'हीरो' बनने वाले एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन के दौरान से अब तक सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. लोगों के 'मसीहा' बने इस अभिनेता ने अपने कर्मों से हर किसी का दिल जीता है लेकिन अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. किसानों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को सोनू सूद की नई फिल्म 'किसान' की घोषणा की गई है. फिल्म ई. निवास द्वारा निर्देशित और राज शांडिल्य इसके प्रोड्यूसर होंगे. इसकी घोषणा करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा, "फिल्म किसान के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं. इसके डायरेक्टर ई. निवास हैं. इसमें लीड रोल सोनू सूद निभा रहे हैं." अमिताभ बच्चन के ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट में लिखा, "किसान में सोनू लीड रोल में होंगे. फिल्म को ई निवास डायरेक्टर करेंगे. फिल्म ड्रीम गर्ल के जरिए बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले राज शांडिल्य इसके प्रोड्यूसर होंगे. फिल्म की अन्य कास्ट के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी." सोनू ने हाल ही में एक किताब लॉन्च की थी, जिसका टाइटल है 'आई एम नॉट मसीहा'.




Next Story