मनोरंजन

करवा चौथ पर सोनू सूद ने महिला केंद्र खोलने का लिया फैसला

jantaserishta.com
13 Oct 2022 2:54 PM IST
करवा चौथ पर सोनू सूद ने महिला केंद्र खोलने का लिया फैसला
x
मुंबई (आईएएनएस)| करवा चौथ के अवसर पर, जब उत्तर भारत में कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनके लिए कुछ खास करने का फैसला किया है और उनके लिए यूपी, पंजाब, बिहार और अन्य राज्य में केंद्र खोलने की बात की है। 'आशिक बनाया आपने', 'जोधा अकबर', 'शूटआउट एट वडाला', 'आर.. राजकुमार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता को अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते देखा जाता है। अब भारत में महिलाओं के इस बेहद खास त्योहार पर वह उनके लिए आगे आए हैं।
उन्होंने कहा, "मैं इन केंद्रों को खोलना चाहता था। विचार इन महिलाओं को खुद को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना है। किसी देश की प्रगति के लिए और महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता के लिए सक्षम होना बहुत महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने कहा कि, "वह महिलाओं को काम के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए कौशल सीखने में मदद करना चाहते हैं और विशेष रूप से उन लोगों के लिए, जिन्हें अपने परिवार के लिए और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भी कमाना है।"
सोनू ने कहा, "अक्सर, हम ऐसे परिवारों को देखते हैं जहां महिलाएं अकेले कमाने वाली होती हैं, मैं उन्हें बेहतर नौकरी पाने और उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना चाहता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story