मनोरंजन
तिरंगा लहराकर सोनू सूद ने मनाया अपने फैन्स के साथ अपना 49 वां जन्मदिन, फैंस को अपने हाथों से खिलाया केक
Rounak Dey
1 Aug 2022 2:50 PM IST

x
यही वजह है कि आज उन्हें रियल लाइफ हीरों भी कहा जाता है।
लोगों के मसीहा यानी एक्टर सोनू सूद हमेशा फैंस के दिलों में राज करते हैं। वह अपने काम और बड़प्पन से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। इसी बीच एक बार फिर सोनू सूद ने अपने दिलदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, बीते शनिवार एक्टर ने अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने खास दिन को एक्टर ने अपनी फैमिली संग किसी रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट करने की बजाए इसे फैंस के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सोनू सूद के बर्थडे पर फैंस उनके लिए केक लेकर पहुंचे, जिसे एक्टर ने खुशी-खुशी काटा।
इसे काटने के बाद एक्टर ने अपने हाथों से फैंस को केक खिलाया। इतना ही नहीं इस दौरान सोनू ने फैंस के साथ मिलकर तिरंगे के साथ फोटोज भी खिंचवाई।
फैंस ने भी रियल हीरो के साथ खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं, जो इंटरनेट पर अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
जग जाहिर है कि कोरोना काल और लॉकडाउन में सोनू सूद ने लोगों की जिस तरह दिल खोलकर मदद की, लोगों ने उन्हें अपना मसीहा मान लिया।
एक्टर ने कोरोना काल में गरीबों के खाने, बच्चों की पढ़ाई से लेकर पीड़ितों के इलाज तक की मदद की। यही वजह है कि आज उन्हें रियल लाइफ हीरों भी कहा जाता है।
Next Story





