मनोरंजन
सोनू सूद ने बप्पा को दी विदाई, पूरे परिवार के साथ किया गणेश विसर्जन
Kajal Dubey
5 Sept 2022 4:01 PM IST

x
गणेश चतुर्थी के दिन आम जन से लेकर सेलेब्स तक ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है।
: गणेश चतुर्थी के दिन आम जन से लेकर सेलेब्स तक ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। अब लोग दो दिन, तीन या पांच दिन के बाद बप्पा को विदाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता सोनू सूद ने भी परिवार संग विघ्नहर्ता का पूरे विधि विधान के साथ विसर्जन किया। सोनू सूद ने भी गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर बप्पा की स्थापना की थी, अब पांच दिनों की सेवा के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से बप्पा को विदाई दी। अभिनेता ने पत्नी और बेटे के साथ पहले गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने उन्होंने बेटे के साथ गणपति जी का विसर्जन किया।
पढ़ें- एकता कपूर के घर सेलिब्रेट हुआ गणपति उत्सव, करण कुंद्रा-शमिता शेट्टी से मौनी रॉय सहित पहुंचे ये TV सितारे
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story





