मनोरंजन
'तारक मेहता...' की सोनू पर्पल क्रॉप टॉप पहने आई नजर, समंदर किनारे करवाई फोटोशूट, देखे PHOTO
Rounak Dey
5 Dec 2021 2:23 PM IST

x
जिसमें अमिताभ बच्चन एक्टर दिलीप जोशी के साथ मजेदार बातें करते दिखाई पड़ रहे हैं।
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्ट्रेस निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) की ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली निधि ने अपनी वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में निधि पर्पल क्रॉप टॉप पहने दिखाई पड़ रही हैं। निधि अपना ये फोटोशूट समंदर किनारे किसी खूबसूरत लोकेशन पर करवाया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निधि ने लिखा, 'समंदर किनारे की इस हवा को महसूस कर रही हूं। क्या तुम मुझे इसे महसूस नहीं करने दोगे।'
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं निधि
मालूम हो कि निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ की झलकियां देती रहती हैं।
गोली के साथ शेयर की थी फोटो
शनिवार को निधि ने शो में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखना शुरू कर दिया कि गोली बेटा मस्ती नहीं। बता दें कि निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) लंबे वक्त तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ जुड़ी रही हैं। वह इस शो में मिस्टर और मिसेज भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाया करती थीं।
KBC में पहुंचेगी TMKOC की टीम
वह गोकुलधाम की टप्पू सेना का हिस्सा रहीं इकलौती लड़की थीं। बता दें कि जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आएगी। शो का टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन एक्टर दिलीप जोशी के साथ मजेदार बातें करते दिखाई पड़ रहे हैं।
Next Story





