मनोरंजन
सोनू निगम को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित, देखें VIDEO
Rounak Dey
29 March 2022 9:46 AM IST

x
पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत, गायिका सुलोचना चव्हाण को यह सम्मान मिला है।
बॉलीवुड फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं। सोनू व्हाइट कुर्ते-पजामे हैंडसम दिखे। अवार्ड मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थीं। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं जब सोनू निगम को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा रहा था तब उनकी पत्नी की आंखों में खुशी के आसूं थे।
सोनू निगम म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने 90 के दशक से अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। सोनू निगम ने टी-सीरीज के एल्बम 'रफी की यादें' से उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद सनम बेवफा का उनका गाना 'अच्छा सिला दिया तूने' काफी हिट हुआ जिससे वह रातोंरात फेमस हो गए।
इस गाने ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। 90 के दशक में शुरू हुए सारेगामापा शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस शो को होस्ट करने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।सोनू को दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें करण जौहर की फिल्म कल हो न हो के टाइटल सॉन्ग के लिए एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।
सोनू निगम के अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत, गायिका सुलोचना चव्हाण को यह सम्मान मिला है।
Next Story





