मनोरंजन
सोनी राजदान ने शेयर की फोटो, फैंस ने कहा- मां की कार्बन कॉपी हैं आलिया भट्ट
Rounak Dey
19 May 2022 3:31 PM IST

x
इस वीडियो में सोनी राजदान मालदीव का नजारा दिखाती नजर आईं और अपनी दोस्त के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए भी दिखीं.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) की बॉलीवुड में कई दोस्त हैं. इन दोस्तों में नीना गुप्ता के अलावा मशहूर एक्ट्रेस दीप्ति नवल का नाम भी शामिल है. इस बीच दीप्ति नवल ने सोनी राजदान को उनकी पुरानी तस्वीर भेजी जिसमें सोनी राजदान को एक झलक देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आलिया भट्ट इन्हीं की तरह हूबहू दिखती हैं.
सोनी राजदान ने शेयर की फोटो
इस तस्वीर को सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. तस्वीर शेयर करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में ऐसी बात कह दी कि उनकी तस्वीर और कैप्शन दोनों ही लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
लिखा ये कैप्शन
तस्वीर शेयर कर सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा- 'यूथ के दिनों का कोई विकल्प नहीं है. दीप्ति नवल (Deepti Naval) बहुत शुक्रिया मुझे इन बेहतरीन पुरानों दिनों की तस्वीर भेजने के लिए.' इसके साथ ही सोनी राजदान ने दिल वाला इमोजी बनाया.
फैंस को याद आईं आलिया
सोनी राजदान की इस ब्लैक एंड व्हाइट पुरानी तस्वीर को देखकर फैंस को आलिया भट्ट की याद आ गई. कई लोग इस तस्वीर को देखकर कमेंट कर रहे हैं कि आलिया भट्ट आपकी ही टू कॉपी है. एक यूजर ने कमेंट किया- 'आलिया आपकी तरह की दिखती है.' दूसरे यूजर ने लिखा- 'आलिया भट्ट की पुरानी तस्वीर.'
मालदीव से शेयर किया था वीडियो
इससे पहले सोनी राजदान ने मालदीव से वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सोनी राजदान मालदीव का नजारा दिखाती नजर आईं और अपनी दोस्त के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए भी दिखीं.
Next Story





