मनोरंजन

इमरान हाशमी के हिट सॉन्ग 'लुट गए' पर पवन सिंह की आवाज में रिलीज हुआ गाना, यू-ट्यूब चैनल से किया लॉन्च

Shiddhant Shriwas
18 Oct 2021 4:12 AM GMT
इमरान हाशमी के हिट सॉन्ग लुट गए पर पवन सिंह की आवाज में रिलीज हुआ गाना, यू-ट्यूब चैनल से किया लॉन्च
x
हिंदी में इस गीत के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे थे, जबकि भोजपुरी में इसको ट्रांसलेट छोटू यादव ने किया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक जाना पहचाना नाम हैं। एक बार फिर पवन सिंह अपने गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। भोजपुरी में एक नया ट्रेंड चला है कि बॉलीवुड के फेमस गानों को दोबारा भोजपुरी में रि-क्रिएट किया जा रहा है। दरअसल इस बार पवन सिंह ने एक मशहूर गाने को भोजपुरी भाषा में गाया है। ये गाना मशहूर एक्टर इमरान हाशमी पर फिल्माया गया था जबकि इसे गाया जुबिन नौटियाल ने था। ये गाना कोई और नहीं बल्कि लुट गए है, जो अपने आप में सुपरहिट गाना है। भोजपुरी में रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही लोग इस गाने को जबरदस्त पसंद कर रहे हैं। इसे यू-ट्यूब पर करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है जबकि हजारों लोग इस पर कमेंट करके अपनी राय रख रहे हैं। टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब चैनल से लॉन्च किया है। इस गाने के भोजपुरी लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं।

हिंदी में इस गीत के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे थे, जबकि भोजपुरी में इसको ट्रांसलेट छोटू यादव ने किया है। इसको संगीत तनिष्क बागची ने दिया। दो दिन पहले ही रिलीज हुआ ये गीत यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस भोजपुरी वर्जन को जमकर पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले इस गाने की एक झलक पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था कि 'लुट गए भोजपुरी का जादू हमें एक बार फिर कभी ना भूलने वाली लव स्टोरी की झलक दिखा रहे हैं। गाना रिलीज हो चुका है।'

हिंदी में पहली ही सुपरहिट हो चुके इस गाने के अब भोजपुरी वर्जन में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस वर्जन में एक्टिंग करते हुए इमरान हाशमी ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके बोल भोजपुरी में हैं।

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये यू-ट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। पवन सिंह ने हिंदी के जैसे ही पूरी खूबसूरती के साथ भोजपुरी में गाया है। इसका संगीत इसकी यूएसपी है, इसलिए लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक जाना माना नाम हैं। वो गायक के साथ साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों, म्यूजिक एलबम्स में काम किया है। ये गाना आप स्पॉटिफाई, हंगामा, गाना, एप्पल म्यूजिक, विंक और आईट्यून्स पर भी सुन सकते हैं।



Next Story